नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में केस
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम भटीपुरा निवासी विशाल पुत्र राजवीर सिंह की शिकायत पर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने किठौर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशाल ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमरीश ने नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर उससे पांच लाख रुपये लिए थे। लेकिन आज तक वापस नहीं दिए। जब ज्यादा दबाव बनाया तो अमरीश ने पांच लाख रुपये का चेक दे दिया, लेकिन वह चेक हस्ताक्षर गलत होने के कारण कैश नहीं हो पाया। मंडलायुक्त ने किठौर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।