फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुआ बिना अनुमति शुरू किया गया वाटर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद हुआ बिना अनुमति शुरू किया गया वाटर पार्क
विज्ञापन

मेरठ। सरकारी अनुमति के बिना ही चालू कराया गया परतापुर स्थित फैंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क एंड एम्युजमेंट पार्क सोमवार को बंद हो गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही एमडीए अधिकारी सक्रिय हो गए और चेतावनी जारी कर दी। नतीजा, यहां क्लोज का बोर्ड लगा दिया गया।
परतापुर स्थित एनएच-58 पर बनाए गए इस पार्क को पावर कारपोरेशन, नगर निगम, पीडब्लूडी, पुलिस, फायर सर्विस जैसे तमाम विभागों की एनओसी लेनी है। इसके बाद संयुक्त कमेटी इसकी जांच कर निर्णय लेगी कि इसे अनुमति दी जानी है या नहीं। कमेटी ने अभी पार्क के संचालन को अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके इसे चालू कर दिया गया था। यहां स्लाइडर, रेन डांस, स्वीमिंग पूल, वाटर फॉल, वेव्ज पूल आदि में कई दिन से लोग मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन

धुआंधार कमाई शुरू कर दी थी
पार्क संचालकों ने टिकट लगाकर यहां धुआंधार कमाई शुरू कर दी थी। सोमवार से शुक्रवार तक सात सौ रुपये प्रति व्यक्ति, शनिवार को 750 तथा रविवार को आठ सौ रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट बेचा जा रहा था। बच्चों का टिकट पांच सौ रुपये का रखा गया और कॉस्टयूम का किराया अलग से वसूला जा रहा था।
अमर उजाला ने किया भंडाफोड़
अमर उजाला ने इस मामले का भंडाफोड़ किया तो एमडीए अधिकारी एक्शन में आ गए। चेतावनी दे दी गई। इससे पहले की एमडीए टीम जाकर यहां एक्शन लेती, संचालकाें ने इसे बंद कर मुख्य द्वार पर ही क्लोज का बोर्ड लगा दिया। जोनल प्रभारी एमडीए राजीव सिंह के मुताबिक अनुमति के बिना पार्क चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पेड़ों को काटकर बनी पार्किंग
मेरठ। परतापुर वाटर पार्क प्रकरण पर सारथी संस्था के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देकर शिकायत की। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि वाटर पार्क के लिए हरे भरे पेड़ों को काटकर पार्किंग बना दी गई है। यह ऐसी जगह बनाया है कि ओवरब्रिज के ऊपर से पूल का नजारा दिखता है जो महिलाओं के लिए ठीक नहीं है। यहां महिला गार्ड भी नहीं हैं। साथ ही इसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

खास बातें:
- सोमवार को नहीं दिया किसी को प्रवेश, लगाया क्लोज का बोर्ड
- परतापुर एनएच-58 बाईपास पर बनाया गया फैंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क एंड एम्युजमेंट पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें