फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन कार्यालय होगा जीएसटी कार्यालय शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरंजन कर कार्यालय होगा जीएसटी कार्यालय में शिफ्ट
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी आने के बाद मनोरंजन कर विभाग भी जीएसटी में समाहित हो चुका है। ऐसे में जहां अधिकारियों के पद नाम बदल चुके हैं, तो कलक्ट्रेट से संचालित होने वाला कार्यालय भी अब जीएसटी कार्यालय भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
मनोरंजन कर विभाग का कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में संचालित है। यह विभाग अब तक जिलाधिकारी के अधीन आता था और इसके प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर को नामित किया हुआ था। मनोरंजन कर संबंधी किसी भी विवाद का निस्तारण या वसूली आदि की समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर होती थी। लेकिन जीएसटी आने के बाद वाणिज्य कर विभाग जहां जीएसटी विभाग हुआ तो मनोरंजन कर विभाग को भी उसमें समाहित कर दिया गया। अब मनोरंजन कर अधिकारी का पद नाम जीएसटी अधिकारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में सामाहित होने के बाद अब मनोरंजन कर विभाग का जो कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में पुराने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के सामने संचालित होता था। वह अब विश्वविद्यालय मार्ग स्थित जीएसटी कार्यालय भवन में शिफ्ट हो रहा है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारी अभी भी वहीं से काम कर रहे हैं, लेकिन लिपिकीय काम अभी भी कलक्ट्रेट से चल रहा है। लेकिन अब इसे शीघ्र ही जीएसटी कार्यालय में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें