फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के जन्मदिन पर योगी ने किया हवन और बांटे फल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सादगी से मनाया।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित मुकुंदी देवी धर्मशाला पर महानगर इकाई ने हवन कर योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की। मिठाई बांटी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जयकरण गुप्ता, हरिकांत अहलूवालिया, राखी त्यागी, ममता गुप्ता, संजय त्रिपाठी, गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वहीं, भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में फल वितरण किया। स. दलजीत सिंह, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। बुढ़ाना गेट स्थित बाबा धर्मेंद्र मंदिर में शर्बत वितरण के दौरान नरेंद्र उपाध्याय, पार्षद संदीप रेवडी, कुशान गोयल मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ ने हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप मेें जन्मदिन मनाकर कमिश्नरी पार्क में यज्ञ किया। संगठन के मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, संजय सोम, प्रवीन कसाना, हेमंत, सुभाष चौहान, रामकिशन, श्यामवीर मौजूद रहे।
वहीं, हिंदू युवा वाहिनी ने इस अवसर पर ‘उपलब्धि यात्रा’ निकाली। प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह तोमर, महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, सचिन मित्तल, अजय सोम, अनूप रस्तोगी, मनोज अधाना, हेमंत कुमार, मंजीत चौधरी, नवनीत बहोतरा, राजकमल गुप्ता, सुमित अग्रवाल, पुनीत वर्मा, राहुल दीक्षित, भरत राजपूत, नवीन अत्री, प्रवीन गर्ग, मयंक भाटी, विशाल भाटी, अर्जुन मलिक, रविंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, राजेंद्र बालियान, आदेश त्यागी, जिम्मी, अमित उपाध्याय, अमित तोमर, वीरेंद्र प्रजापति, सौरभ चौधरी, अंकित मुल्हेड़ा, अमित भलसोना, सतेंद्र तोमर, राजीव चौधरी, अनिल पांडे, आशीष कुमार, गुमीत सिंह, दीपक सागर, विकास वर्मा, रजत राजपूत, आशीष शर्मा, कृष्ण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा माधवनगर मंडल के पदाधिकारियों ने सांईपुरम स्थित वृद्धाश्रम में फल और अन्य सामान वितरित किया। मंडलाध्यक्ष राजीव गोयल, अशोक, पद्म सैनी, सपना अग्रवाल, सोहन कुमार, मनोज पुंडीर, पिंटू जाटव, नरेंद्र, योगेश गुप्ता, मुकेश, मंगलसेन संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेस दो में भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला व पार्षद विक्रांत ढाका के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। रूपेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विजय भाटिया, विनीत जावला, सरवन पाठक, विक्की, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, रवि, हर्ष, रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें