हिंदु युवा वाहिनी ने प्रदेश प्रभारी का किया स्वागत
मेरठ। हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने डुमुरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का कैराना जाते हुए स्वागत किया। परतापुर बाईपास भोला की झाल चौपले पर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा सहित जिला इकाई ने विधायक का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ता विधायक के साथ कैराना चुनाव में प्रचार के लिए निकल गए। कैराना चुनाव में युवा वाहिनी भाजपा का समर्थन करेगी। सहमंडल प्रभारी सचिन मित्तल, महानगर प्रभारी अनूप रस्तोगी, जिला प्रभारी अजय सोम, जिलाध्यक्ष मंजीत चौधरी, सुमित अग्रवाल, अमित तोमर, अर्जुन मलिक, गुरमीत सिंह, प्रदीप रस्तोगी, जगदीश राघव, गौरव चौधरी, मयंक भाटी, सुमित शर्मा, गजेंद्र बालियान, राहुल दीक्षित, अनिल पांडे, सचिन कश्यप, प्रवीन, किशन, रविंद्र, संजय, बसंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।