फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्या निस्तारण का अधिकारियों ने किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्या निपटाने का अधिकारियों ने किया वादा
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की सोमवार को चैंबर ऑफ कामर्स बांबे बाजार में आम सभा हुई। जिसमें उद्यमियों ने जहां अपनी मांगों को रखा, तो बैठक में मौजूद श्रम व उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उनके नियमानुसार निस्तारण की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने शासन की तमाम योजनाओं की जानकारी भी उद्यमियों को दी।
कार्यक्रम में उपश्रमायुक्त सरजूराम शर्मा ने उद्यमियों से कहा कि वह अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण कराएं और श्रम विभाग के नियमानुसार उन्हें लाभ दें। उन्होंने कहा कि इसका लाभ उद्यमियों को भी हैं। क्योंकि पंजीकृत श्रमिक के साथ यदि कोई भी हादसा होता है, तो उसको शासन की योजनाओं के तहत मदद प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल और निदेशक उद्योग आरएस माथुर ने भी उद्यमियों को तमाम योजनाओं की जानकारी दी। उद्यमियों ने एक विंडो सिस्टम के पूरी तरह लागू न होने की शिकायत की। इसके अलावा उद्यमियों ने उद्योगों को अलग दर्जा देते हुए उनकी समस्याओं और कामों को प्राथमिकता पर हल कराने की मांग उठाई, जिससे औद्योगिक माहौल और बेहतर हो सके। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके शर्मा और संचालन महामंत्री राजीव मित्तल ने किया।

खास बातें:
चैंबर आफ कामर्स में बागपत रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की हुई आम सभा
श्रम विभाग और उद्योग विभाग से मौजूद रहे अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें