छपरौली (बागपत)। सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आदर्श विद्या धन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रधानाचार्यों को कुलपति डॉ. कुंवर शेखर ने सम्मानित किया। इस दौरान जिले से चार प्रधानाचार्यों ने भाग किया। इनमें जनता इंटर कॉलेज बड़ौत के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री, अजीत नाथ इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा के प्रधानाचार्य राममोहन भारद्वाज, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज नंगला के प्रधानाचार्य राहुल और गोडविल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चौहान शामिल हैं। जनपद के चारों प्रधानाचार्य को मेरठ के समारोह में प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।