आग से बचाव के लिए किया जागरूक
मेरठ। फायर स्टेशन परतापुर की टीम ने शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। एफएसओ मुकेश कुमार ने खरखौदा, मोहिउद्दीनपुर, परतापुर में आग से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान आग से बचाव की सावधानी के बारे में पंफलेट भी बांटे। योगेंद्रपाल, अशोक कुमार, दीपक कुमार, प्रवीन कुमार, बादल मलिक और अन्य रहे।