लॉजिस्टिक सेक्टर क ो जानेंगे उद्यमी
मेरठ। लॉजिस्टिक सेक्टर में होते बदलावों की जानकारी उद्यमियों को दी जाएगी। माल की ढुलाई और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने की तकनीक में हो रहे बदलावों की जानकारी युवाओं को दी जाएगी।
मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन शनिवार 21 अप्रैल को अपना 31 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित कर रहा है। आयोजन आईआईए भवन मोहकमपुर में होगा। आयोजन की थीम डिस्रपटिव टेकभनोलॉजिस इन द लॉजिस्टिक सेक्टर रखा गया है। इस अधिवेशन में रिविगो के नॉर्थ इंडिका हेड अंशुल शर्मा, सोफोकल टेक्नोलॉजी के सीईओ डॉ. रवि कमारिया, सेफ एक्सप्रेस के जीएम रिटेल बिजनेस अमित कुमार एवं मेबेक कंसलटिंग के बिजनेस यूनिट हेड मुदित गर्ग मुख्य वक्ता होंगे। सभी वक्ता वर्तमान लॉजिस्टिक प्रणाली व बदलावों पर संबोधित करेंगे। अधिवेशन के जानकारी शुक्रवार को आयोजकों ने वार्ता में दी। वार्ता का आयोजन आईआईए भवन मोहकमपुर में हुआ। वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर जग्गी ने बताया अधिवेशन में मेरठ, दिल्ली, बागपत, शामली व आसपास के जिलों से लगभग 250 उद्यमी एवं छात्र भाग लेंगे। अधिवेशन के चेयरमैन विभोर अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन में बाहर से आए वक्ता लॉजिस्टिक की तकनीकी पर विचार रखेंगे। चेयरमैन सिद्धार्थ सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका एंडवर का विमोचन भी होगा। एसोसिएशन के अधिशासी निदेशक कपिल गहलौत ने बताया कि अधिवेशन में विचार मंच भी होगा, जहां छात्र व उद्यमी वक्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
खास बातें:
आईआईए भवन में एमएमए करेगा आयोजन
31वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आज