मेरठ का बढ़ाया मान, लखनऊ में शिक्षकों का सम्मान
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं में मेरठ के चार विजेताओं को लखनऊ में सम्मानित किया गया। दो माह पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। चारों शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में बुलाया गया था। जिसमें चारों शिक्षक का नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
आदर्श पाठ योजना निर्माण एवं प्रस्तुतिकरण में गणित विषय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नराहड़ा के प्रधानाध्यापक मतीन अंसारी, सूचना एवं संचार तकनीक आईसीटी आधारित शिक्षण योजना में प्राथमिक विद्यालय कमालपुर रजपुरा की सहायक अध्यापिका यतिका पुंडीर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसौला कलां जानी के शिक्षक मनोज कुमार और कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पांचली जानी की सहायक अध्यापिका रजनी अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। हालांकि रजनी अग्रवाल बेटे की परीक्षा के चलते लखनऊ नहीं जा सकी। मंगलवार को इन सभी शिक्षकों को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सभी को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए।
खास बातें:
राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला तो खिले शिक्षकों के चेहरे