फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि में कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा से मिलेगी रोगों से निजात
मोदीपुरम। सेंटर फॉर योगा रिसर्च शोभित विवि में नैचुरोपेथी अपना चिकित्सक स्वयं बने विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता आयुष मंत्रालय भारत सरकार की साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. डीएन शर्मा ने लोगों को दैनिक जीवन में होने वाली घरेलू बीमारियों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग कर रोगों से निजात मिल सकती है। तनाव, अस्थमा, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, बुखार, आंखों की कमजोरी, मधुमेह, लीवर की बीमारी से हम अपने को मुक्त कर सकते है। शोभित विवि के कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से अपने दैनिक जीवन योग को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विवि के कुलपति प्रोफेसर शक्ति देव मुखर्जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर एक स्वस्थ एवं युवा भारत का निर्माण कर सकते है। अतिथियों का स्वागत डॉ. रेखा वर्मा ने किया। डॉ. अनीता राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. पारुल शर्मा, मोहम्मद इमरान, ज्योति शर्मा, पूनम देवदत्त, आरके जैन, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. अभिषेक डबास, राजीव कुमार, दीपक गोयल, विनोद शर्मा, राजेश पांडेय, रमन शर्मा, नेहा त्यागी, उमा शर्मा, बीना रावत, ज्योत्सना राणा आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
शोभित विवि में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें