फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमित बने राष्ट्रीय महामंत्री
मेरठ। अखिल भारतीय वैश्य महासभा (पंजीकृत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद गर्ग डायरेक्टर (एनसीसीएफ) भारत सरकार रहे। समारोह में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शांति स्वरूप गुप्ता ने नवनीत गुप्ता को महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय महामन्त्री एवं मयंक अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

शांति स्वरूप गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रोली गोयल, प्रदेश मंत्री सुष्मिता गुप्ता, मनोज कुमार गर्ग, संजीव अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंघल, जिलाध्यक्ष ललित जिंदल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष मेघानसु अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अवनीत बंसल, खतौली से आए मयंक सिंघल, अंकित तायल, सुभाष चंद गुप्ता आदि ने नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


खास बातें:
अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें