फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मान चित्र स्वीकृति में मेरठ दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति में मेरठ दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

मेरठ। शासन की ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति योजना एमडीए में परवान चढ़ने लगी है। अब तक शासन की रिपोर्ट में मेरठ इस मामले में दूसरे नंबर है, जिसने योजना लागू होने के बाद से 223 ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत किए हैं। जबकि 245 मानचित्र स्वीकृत कर लखनऊ पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन ने आवासीय मानचित्र स्वीकृति को लेकर आने वाली परेशानियों और शिकायतों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन ही उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इस योजना के लागू होने से एक तरफ जहां पारदर्शिता आनी शुरू हुई तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। जिससे काम तेजी से होता नजर आ रहा है। फरवरी माह तक के जो आंकड़े शासन स्तर पर तैयार हुए हैं, उसमें मेरठ विकास प्राधिकरण ने 223 ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत किए हैं, जो प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


खास बातें:
- एमडीए ने किए अब तक 223 मानचित्र स्वीकृत
- लखनऊ 245 मानचित्र स्वीकृति के साथ पहले स्थान पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें