फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर मोहन भागवत पर आते ही पुलिस की ड्रोन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ प्रमुख के मंच पर पहुंचते ही पुलिस के ड्रोन रोके
विज्ञापन

मेरठ। दोपहर 2:57 बजे कार्यक्रम स्थल पर संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। खुली हुई जीप में खडे़ होकर संघ प्रमुख ने कार्यक्रम स्थल का 10 मिनट तक भ्रमण किया। इसके बाद संघ प्रमुख मंच पर पहुंचे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने शोर मचाया कि ड्रोन रोक दो। इतना कहते ही एसएसपी दौड़ीं और तुरंत ड्रोन को रुकवाया। जबकि सुबह से कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के तीन ड्रोन निगरानी में लगे थे।

ड्रोन बंद होते ही पुलिस ने मंच घेरा
ड्रोन रुकते ही तुरंत पुलिस ने मंच को चारो तरफ से घेर लिया। हालांकि आरएसएस का एक ड्रोन लगातार निगरानी करता रहा। एसएसपी का कहना कि एटीएस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से लगी हुई थीं। मंच पर संघ प्रमुख के पहुंचने के बाद उनको अलर्ट किया गया।
विज्ञापन


दो दिन से लगे थे ड्रोन
तीन लाख लोग कार्यक्रम में आएंगे, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन 15 दिन से तैयारी में जुटा था। दो दिन से पुलिस ने अपने तीनों ड्रोन कैमरे भी यहां पर लगाए थे। वहां पर आने जाने वाले लोगों की सब गतिविधियां कैमरे में कैद हो रही थीं। ड्रोन कैमरे की निगरानी के लिए तीन पुलिसकर्मी अलग से लगे थे। पुलिस के आला अधिकारी बार बार कैमरे की निगरानी करने वालों से जानकारी लेते रहे। इतना ही नहीं स्थल के आसपास तक ड्रोन घूम रहा था।
विज्ञापन


उड़ती रही चील
कार्यक्रम स्थल पर दिनभर एक चील ऊपर ही उड़ती रही। इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं। कार्यक्रम स्थल पर कई कुत्ते भी अंदर घुसे थे। जिन्हें संघ के कार्यकर्ताओं ने भगाया।


खास बातें
पुलिस के तीन ड्रोन कैमरों से की जा रही थी निगरानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें