फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसीओ ने दाहा समिति के घोटाले की जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसीओ ने दाहा समिति के घोटालों की जांच शुरू की
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा के घोटालों की शिकायत पर अपर जिला सहकारी अधिकारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों और समिति के स्टाफ के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

चौगामा किसान क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने डीएम से शिकायत कर बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा पर खाद पर रेट से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। गेहूं खरीद में भी घोटाला करने और नो ड्यूज में घोटाले का आरोप लगाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की। सोमवार को समिति पर मामले की जांच करने अपर जिला सहकारी अधिकारी बड़ौत वेदप्रकाश द्विवेदी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समिति कर्मियों एवं किसानों के बयान दर्ज किए। किसानों ने कहा समिति में कार्यरत एक कर्मचारी ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करता है। खाद पर अधिक रेट वसूले जा रहे हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान समिति के एमडी सुदर्शन गुप्ता, प्रभास, संजीव, सुशील राणा, धीरज, भाल सिंह, आदेश, रविंद्र राणा, देवेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें