फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हुए बेली डांस की होगी जांच
विज्ञापन

लखनऊ/मेरठ। प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने मेडिकल कॉलेेज के समारोह में बेली डांस और निजी एंबुलेंस में शराब की पेटी रखने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान राज्य सरकार ने लिया है। मेडिकल कॉलेज में रशियन डांसर कौन लाया, इसकी जांच महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) डॉ. केके गुप्ता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी करेगी, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
डीजीएमई का कहना है कि जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि उनसे जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी मांगी थी। उन्होंने समारोह आयोजित करने वाले चिकित्सकों से आख्या मांगी और उसे जिलाधिकारी को भेज दिया है। प्राचार्य के मुताबिक, चिकित्सकों का कहना है कि समारोह नियमों और अनुशासन के तहत किया गया है। इसमें चिकित्सकों और उनके परिवार के लोग मौजूद थे। आपत्तिजनक डांस नहीं किया गया है। समारोह और एक दिन के अस्थायी बार की अनुमति ली गई थी। एंबुलेंस सरकारी नहीं निजी थी, जिसमें शराब नहीं, बल्कि कर्मचारियों ने खाली गत्ते रख दिए थे। यह समारोह कॉलेज परिसर में हुआ, न कि अस्पताल में और यह हर साल होता है। अनुमति आदि डॉक्यूमेंट्स भी डीएम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी समीर वर्मा का कहना है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच कराकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में 1992 बैच के चिकित्सकों के रजत जयंती समारोह में रशियन डांसर के बेली डांस करने और एंबुलेंस में शराब की पेटी रखे होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जांच के आदेश हुए हैं।
खास बातें:
- तीन सदस्यीय कमेटी तीन दिन में देगी रिपोर्ट
- निजी एंबुलेंस में शराब की पेटी रखने का भी है आरोप
- चिकित्सक बोले, नियमों के तहत हुआ समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें