आठ लानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक किया
छपरौली (बागपत)। कस्बे में सीएचसी पर खुशी एक्सप्रेस का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने फीता काटकर किया। कोर एडरा संस्था की और से ब्लॉक क्षेत्र में भ्रमण कर जादू शो के माध्यम से समुदाय में होने वाली आठ जानलेवा बीमारियों के बारे में जानकारी दी। जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकारण कराने का आह्वान किया। गुलनाज, रोजिना, फरीन, रश्मि, सीमा, बुशरा मौजूद रहे।