विद्यार्थियों को सिखाया योग
बागपत। काठा-पाली गांव स्थित अशोक स्मारक हाईस्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा के द्वारा योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य रवि शास्त्री ने बच्चों को पीटी, सूर्य नमस्कार और योग के विभिन्न आसन कराए। उन्होंने बच्चों को जागरूक किया अपने से बड़ो का सम्मान करना चाहिए। राजबाला, प्रवेश आर्य, विनेाद आर्य, ममता, सुजाता, रीना, सुनील, संजीव, कपिल मौजूद रहे।