मृत मिली गाय, गोकशी की आशंका
बिनौली (बागपत)। यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के प्रशिक्षु निशानेबाज शिवम, प्रशांत, अनिकेत, शेखर और अजय बुधवार सुबह मेरठ रोड पर दौड़ के लिए गए , तो उनको शेखपुरा गांव के पास गाय मृत हालत में मिली। तब युवक लौट आए और दिन निकलने पर फिर वापस गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मृत गाय को मिट्टी में दबा दिया । युवकों ने गोकशी की आशंका जताई।