टूटी सड़क को लेकर युवकों ने किया प्रदर्शन
चांदीनगर (बागपत)। छह माह पूर्व बने सिंगौली-धोली प्याओ मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहन हादसे हो रहे हैं। वहीं इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा हो गया है, इस कारण सड़क टूटती जा रही है। इसके विरोध में गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी भारी वाहनों को प्रवेश बंद और सड़क के गड्ढे नहीं भरवाए गए तो इसके विरोध में डीएम को इसकी शिकायत करेंगे। इसमें धर्मेंद्र, रवि, सुमित, राहुल, विकास मौजूद रहे।