छात्राओं ने मनाया संविधान दिवस
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट लता कुमार के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने किया। बटालियन से हवलदार आलोक यादव भी उपस्थित रहे।