आज ड्रोन बनाना सीखेंगे छात्र
मेरठ। इनोवेटिव आइडिया, स्टार्टअप के साथ दो दिवसीय मेकर उत्सव शनिवार से सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी में शुरू हो रहा है। इसमें जर्मनी व अन्य जगहों से आए ऑरिगेनी आर्ट्स्टि अपनी आर्ट दिखाऐंगे। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फोरम आरसी फाउंडेशन यूएसए और मेरठ मेकर स्पेश द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी मेरठ इंडस्ट्रीज प्रतिभाग कर रहा है, जिसमें प्रमुख प्रोडेक्ट और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाएगा। 25 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्ट में जर्मनी से आ रहीं ऑरिगेनी आर्ट्स्टि अपनी आर्ट दिखाएंगी। ड्रोन विमान का निर्माण, रोबोट का निर्माण, उसकी कार्यशैली भी छात्रों को सिखाई जाएगी। फेस्ट में आईबीएम, सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित नये इनोवेटिव आइडिया के लोग मौजूद रहेंगे। ऐसे आइडिया जो हमें स्कूल के समय आते हैं और उनका स्टार्टअप करते हैं उन स्टार्टअप लोगों के लिए फेस्ट मुख्य रहेगा। इसमें थ्रीडी प्रिंटर, पेटेंट गेजेट्स, वैज्ञानिक सहित आविष्कारक मेकर उत्सव में मौजूद रहेंगे। फेस्ट का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा। पास के माध्यम से प्रवेश निशुल्क होगा। ऐसे लोग जिन्हें पास उपलब्ध नहीं हो सके हैं वह फेस्ट में पास ले सकते हैं।