फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए के तीनों अभियंताओं को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए के अभियंताओं को तीन माह बाद मिली जमानत
विज्ञापन

मेरठ। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद एमडीए के इंजीनियरों को करीब तीन माह बाद मंगलवार को एंटी करप्शन कोर्ट से जमानत मिल गई।
मंडलायुक्त ने एमडीए के तीन अभियंताओं एपी सिंह, सचिदानंद मिश्रा और रविंद्र को भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत पर जांच रिपोर्ट के बाद अपने कार्यालय से गिरफ्तार कराया था। मंडलायुक्त के निर्देश पर तीनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर करीब तीन माह पूर्व जेल भेज दिया गया था। तब से लगातार इन अभियंताओं के परिजनाें के साथ एमडीए के भी अभियंता इनकी जमानत में लगे थे। अभियंताओं के अधिवक्ता मनोज कुमार जैन ने बताया कि इंजीनियर रविंद्र की जमानत पहले ही हो गई थी। मंगलवार को एपी सिंह और सचिदानंद मिश्रा की भी जमानत एंटी करप्शन कोर्ट से हो गई। मनोज जैन ने बताया कि कोर्ट से जमानत का परवाना तैयार हो रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार देर शाम या बुधवार सुबह दोनों जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं दूसरी और सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस द्वारा चार्ज शीट दाखिल न किये जाने के कारण तीनों अभियंताओं को जमानत मिली है।
खास बात
भ्रष्टाचार के मामले में मंडलायुक्त ने कराया था अपने कार्यालय से गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें