फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ड्यूटी लगाने से मेडिकल स्टाफ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से मेडिकल का स्टाफ नाराज, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


मेरठ। नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाने से मेडिकल के चिकित्सक और स्टाफ नाराज हैं। कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुभाष सिंह से मिले और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए ड्यूटी से मुक्त करने के लिए आला अधिकारियों से वार्ता करने को कहा।
विज्ञापन

कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन केअध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला संयोजक रवि शंकर, नर्सिंग व अन्य स्टॉफ ने इसकी शिकायत की है। उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि कार्यवाहक प्राचार्य ने चुनाव आयोग को भी इस संबंध में लिख दिया है और स्टाफ की नाराजगी से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि 11 दिसंबर 2007 के सर्कुलर के मुताबिक उन्हें चुनाव ड्यूटी में छूट मिली हुई है। यह सर्कुलर अभी तक रद नहीं किया गया है। इस संबंध में न्यायालय का भी आदेश है। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें