कंकरखेड़ा। महाराजा अग्रसेन एकता मंच की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर दांतल रोड स्थित ईशिका फार्म हाउस में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेहनत का इनाम पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल और दीप प्रज्ज्वलन भाजपा नेता मुकेश सिंघल ने किया। गणेश पूजन गणेश अग्रवाल व दुर्गा पूजन लोकेश गुप्ता ने किया। शोभायात्रा ईशिका फार्म हाउस से शुरू होकर रामनगर, सतीश चौक, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, गुरुनानक बाजार, सरधना रोड से होती हुई फार्म हाउस पर संपन्न हुई। शोभायात्रा मेें श्रीगणेश, राधा कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा, खाटू श्याम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्यातिथि राज्यमंत्री अतुल गर्ग व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने समाज के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक कपिल देव अग्रवाल, सेठ दयानंद गुप्ता, न्यायाधीश कमलकांत गुप्ता, एडीएम प्रवीना अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित गुप्ता व संचालन महामंत्री अंकित गुप्ता व नीरज गुप्ता ने किया। सुधीर रस्तोगी, सुरेश चंद गुप्ता, आरती अग्रवाल, राजीव गुप्ता, तरुण गोयल, नवीन अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, विपुल सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र गोयल ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान एएसपी अंकित मित्तल, चेयरमैन पवन मित्तल, अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व महामंत्री जयकरण गुप्ता, वरिष्ठ बसपा, बसपा नेता विनय कुराली, विनीत अग्रवाल शारदा, मंत्री संजीव जैन सिक्का मौजूद रहे।