फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानिदेशक राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधन अकादमी तथा जनपद के नोडल अधिकारी कुमार अरविंद सिंह देव ने सोमवार को बचत भवन में विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देशों के साथ कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मरों, जर्जर तारों व फ ाल्ट को समय से ठीक कराएं। शहर में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे व तहसील स्तर पर 20 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी सरकारी विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को खाद, बीज व पानी की उपलब्धता पूरी तरह होनी चाहिए। राजस्व की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को अच्छी कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम समीर वर्मा ने ऋण मोचन अभियान की प्रगति आख्या और सीडीओ आर्यका अखौरी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कुमार अरविंद सिंह देव ने क्राइम कंट्रोल के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अपराधी सजा से न छूट पाए, इसलिए वारंट को समय पर तामील कराएं। कुख्यात अपराधियों के केसों में मजबूत पैरवी के लिए सही साक्ष्य प्रस्तुत करें। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि थाना दिवसों में समस्याओं का गुणवत्ता एवं आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें