दीवान पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में शनिवार को नवगठित मूल्यांकन संरचना प्रणाली पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमेें शिक्षकों को कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पद्धति के बदले हुए प्रतिरूप व मूल्यांकन क्षमता से अवगत कराया गया। सीबीएसई की ओर से कार्यशाला हुई। इसका संचालन सेंटर फॉर एक्सीलेंस गुरुग्राम की संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने किया। कार्यशाला में जनपद के 48 सीबीएसई स्कूलों के 66 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन क्षमता के विकास पर बल देना था। स्कूल प्रिंसिपल एचएम राउत ने सभी का धन्यवाद दिया।