फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ के टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में टेंडर निरस्त, पीडब्लूडी से अभी जारी नहीं हुआ है शेड्यूल ऑफ जीएसटी
विज्ञापन


मेरठ। जीएसटी पर अभी नया शेड्यूल जारी न होने से एमडीए में सात करोड़ के टेंडर निरस्त हो गए हैं। अब पुन: टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। दरअसल इन टेंडरों में यह हिसाब नहीं लगाया गया कि कितना जीएसटी लगेगा।
एक जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू हो गया है। निर्माण पर भी इसका खासा असर आया है। उधर, जुलाई में ही एमडीए में विभिन्न कार्यों के टेंडर जारी किए। इन टेंडरों में जीएसटी जुड़ ही नहीं पाया। दरअसल, निर्माण कार्यों में रेट और टैक्स के लिए पीडब्लूडी के रेटों को ही आधार माना जाता है। मुख्य अभियंता एमडीए दुर्गेश श्रीवास्तव के मुताबिक पीडब्लूडी का नया शेडयूल ऑफ रेट अभी नहीं आया है। ऐसे में यह तय नहीं हो पाया है कि कितना रेट लगेगा। नतीजा टेंडर कैंसिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की कीमत बढ़ेगी
जीएसटी लागू होने से प्रोजेक्ट की कीमत बढ़ जाएगी। मौके पर जाकर भी चेक करेंगे कि वास्तव में कितना काम होना है। कहीं ज्यादा काम तो नहीं कराया जा रहा। तभी नए सिरे से टेंडर जारी हाेंगे। - सीताराम यादव, वीसी एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें