फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने अध्यापक से एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्रों ने अध्यापक से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो छात्रों ने मोबाइल पर भी लड़की की आवाज में शिक्षक से बातचीत की। छात्रों ने ब्लैक मेल कर शिक्षकसे लाख रुपये ठग लिए। बार-बार रुपये मांगे जाने से परेशान शिक्षक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के स्कूल के एक अध्यापक से एक छात्र बालिका बनकर फेस बुक पर चेटिंग करता था। कुछ दिन बाद दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। इस बीच अध्यापक ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें छात्र को पोस्ट कर दी। असलियत का पता चलने पर अध्यापक ने छात्र को तस्वीर डिलीट करने को कहा, लेकिन छात्र ने उसको डिलीट नहीं किया। बल्कि छात्र अपने एक साथी के साथ मिलकर शिक्षक को ब्लैकमेल करने लगा। तस्वीर वायरल करने के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए। कुछ दिन बाद दोबारा रुपये की मांग करने लगा। टीचर ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों छात्रों को सोमवार को हिरासत में ले लिया। पता चलते ही कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा गया। केस के जांच अधिकारी एसआई अमन सिंह ने बताया इस मामले में दोनो पक्षों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। इनमें समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें