फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को पत्नी के रूप में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को पत्नी के रूप में रखा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
प्रेम प्रसंग के चलते बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर पूना (महाराष्ट्र) की दूसरे समुदाय की एक युवती को पत्नी के रूप में रखा। इस दौरान युवक ने युवती से पांच लाख रुपये भी ले लिए। युवती के गर्भवती होने पर युवक पूना छोड़कर अपने गांव आ गया । रविवार को युवती बड़ौत कोतवाली में पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक पूना (महाराष्ट्र) के गांवों में फेरी लगाकर चाइनीज होम थियेटर फेरी बेचता था। इस दौरान एक गांव में युवक का दूसरे समुदाय की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। विगत डेढ़ साल से युवक ने युवती को पत्नी के रूप में अपने कमरे रखा और कारोबार बढ़ाने के लिए युवती से पांच लाख रुपये भी प्राप्त कर लिए। करीब सात पहले युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही युवक कई तरह के बहाने करने लगा। करीब चार माह पहले युवती अकेला छोड़ कर गायब हो गया और अपने गांव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के अनुसार मकान मालिक को दी जानकारी के अनुसार युवक का पता चला। फोन पर युवक अब युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती पूना से रविवार को बड़ौत कोतवाली पहुंची और शिकायत की। युवती ने कहा युवक ने शादी का झांसा देकर धोखा किया है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने आरोपी युवक को कोतवाली बुलाने के लिए गांव में पुलिस भेजी, लेकिन युवक घर नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया सोमवार को आरोपी युवक के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है। युवक से वार्ता करने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें