व्यापारी की बाइक से रुपये निकालने वाले पकड़े
नगीना (बिजनौर)। पुलिस ने काष्ठकला कारोबारी नितेश विश्नोई की बाइक से 90 हजार रुपये निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 64 हजार रुपये की नकदी बरामद हो गई है।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दो युवकों को चिन्हित किया गया था। कारोबारी ने दोनों युवकों की पहचान की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर नगीना बूढ़ावाला मार्ग स्थित चुंगी के पास से दोनों आरोपियों मोहल्ला मुस्लिम कटेरा निवासी फरमान व जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे 64 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। जुबेर ने आठ हजार रुपये एक दोस्त के खाते में जमा कराने की बात कही है। जुबैर के घर से 31 हजार, जेब से एक हजार और फरमान के घर से 35 हजार, एक नीला बैग व जेब से दो हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मौज-मस्ती करने के लिए वारदात की थी।