16 वां गुरु पूर्णिमा पर्व 9 जुलाई को मनाया जाएगा
मेरठ। सिद्घपीठ बृहस्पतिदेव मन्दिर सूरजकुण्ड मार्ग पर 16 वां गुरु पूर्णिमा पर्व 9 जुलाई को बड़ी श्रद्घा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा,जिसकी समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर समिति के महामंत्री राकेश मेहरा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर कार्यक्रम प्रात: 08 बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक मनाया जाएगा, इस दौरान गुरुभक्तों के हाथ में मनोकामना कलावे बांधे जाएंगे और 108 गुरुभक्त अपने हाथों में आरती के सुसज्जित थाल लेकर महाआरती करेंगे।