शासन ने बढ़ाई तिथि, काउंसिलिंग के बाद जिले में 40 प्रतिशत सीटें खाली
पूल काउंसिलिंग पर शासन के निर्णय का इंतजार
मेरठ। बीएड में काउंसिलिंग के अंतर्गत दाखिला लेने वाले छात्र अब दो जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर लखनऊ विवि ने यह निर्णय लिया है।
बुधवार को बीएड काउंसिलिंग का अंतिम दिन था। जिले में तीन केंद्रों एमआईईटी कॉलेज, विद्या नॉलेज और आईआईएमटी कॉलेज में बीएड काउंसलिंग हुई। विद्या कॉलेज में बीएड काउंसिलिंग के पर्यवेक्षक डॉ. संजय त्यागी ने बताया कि विवि की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार आज 521 छात्रों क ो काउंसिलिंग में आना था। इसमें से 519 छात्र ही आए। उन्होंने बताया कि शासन ने अभी तक कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करने के लिए 28 जून तक का समय दिया गया था। लेकिन इस समय सीमा को 2 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। जिलेे में बीएड की 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। हालांकि स्थिति में पिछले साल की अपेक्षा सुधार हुआ है। खाली सीटों को भरने के लिए पूल काउंसिलिंग होगी या नहीं इसका फैसला लखनऊ विवि व शासन को करना है। इस वर्ष लखनऊ विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा कराई है। सीसीएसयू के 400 से अधिक बीएड कॉलेज हैं, जिनके लिए क ाउंसिलिंग हुई है।