फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास-विकास का 40 साल पहला मर्ज झेल रहे कॉलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से जूझ रहे विकासपुरी के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर की पहली विकसित कॉलोनी विकासपुरी के लोग पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए लगाए गये सम्प वेल चोक हो गये हैं। कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवास एवं विकास परिषद द्वारा चालिस साल पहले बसाई गई कॉलोनी विकासपुरी के लोग भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। आवास विकास ने कॉलोनी बनाने के कुछ साल बाद नगर निगम को हस्तांतरित कर दी। घरों के पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सम्प वेल लगवाये। कॉलोनी में बीस फिट गहरा कुंआ बनाया गया। इस कुएं में घरों का पानी एकत्रित होता था। यहां से सम्प वेल द्वारा कॉलोनी का गंदा पानी पाइप लाइन से कमेला रोड स्थित नाले में डाला जाता था। कालोनी के लोगों के अनुसार अब सम्प वेल चोक होने के कारण लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा हर सप्ताह कुएं की सफाई की जानी जरूरी है। कॉलोनी के लोग इस संबंध में कई बार नगर निगम में शिकायत दे चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आवास विकास द्वारा ऐसी जगहों पर प्लाट दिये गये हैं जहां निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। लोग प्रतिदिन नगर निगम के चक्कर काटने को लोग मजबूर हैं। उधर, माधवपुरम और इंद्रानगर में भी पानी की निकासी की समस्या है।
महत्वपूर्ण
विकासपुरी कॉलोनी में सम्प वेल हुए फेल
पानी निकासी वाली पाइप लाइन है चोक

कुएं के गंदे पानी से फैल रही बीमारियां
पानी निकासी के लिए नगर निगम द्वारा कुआं बनाया गया है। अब उसमें गंदा पानी एकत्रित होता है। लोगों का कहना है कि लोगों में बीमारी भी फैल रही हैं। सम्प वेल पर ड्यूटी कर रहे सगीर ने कहा कि पानी की निकासी व्यवस्थित करने के लिए बड़ा सम्प वेल बनाया जाना चाहिए।

समस्याओं को हल किया जाएगा
नगर निगम द्वारा पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - तहसीन अंसारी, पार्षद।

कई बार कराया निगम को अवगत
बारिश आने पर कॉलोनी में जलभराव हो जाता है। कई बार नगर निगम को समस्याओं के बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - निजाम गाजी, क्षेत्रीय निवासी।

आवास विकास ने चुनी गलत जगह
आवास विकास को कॉलोनी निर्माण के लिए ऐसी जगह निश्चित नहीं करनी चाहिए थी। इस कॉलोनी में जलभराव की समस्या सदा से ही बनी हुई है। - हाजी परवेज, कॉलोनी निवासी।

आवास बनाकर फंस गये
ऐसी कॉलोनी में आवास बनाकर हम फंस गये है। मूलभूत जरूरत ही कॉलोनी में पूरी नहीं हो पा रही हैं। आवास विकास को लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। - आरिफ अली खान, कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन


चालिस से बनी है परेशानी
कॉलोनी में चालिस साल से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम या आवास विकास को कॉलोनी के लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। - इस्लामुद्दीन, क्षेत्रीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें