फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एएसपी अंतरिक्ष जैन समेत 14 को मिलेगा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि डीजीपी की ओर से प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित वाले वालों में एएसपी अंतरिक्ष जैन आईपीएस, निरीक्षक सुभाष सिंह, दरोगा सतेंद्र कुमार,मनीष शर्मा, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल असनैन अली शामिल है। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित होने वालों में दरोगा धनश्याम, हेड कांस्टेबल शांति स्वरूप, ड्राइवर विजय सिंह है। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित होने वालों में दरोगा कमल शंकर त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह है। गृह मंत्रालय द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम ) इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी को मिलेगा।गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक यातायात संतोष कुमार को मिलेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें