फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नाम पर सट्टा लगा रहे 14 पकडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के नाम पर सट्टा लगा रहे 14 पकडे़
विज्ञापन

फलावदा। रात के अंधेरे में मवाना-खतौली रोड पर भैंसा बुग्गी दौड़ाकर लाखों का सट्टा लगा रहे चौदह आरोपियों व पांच वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने नौ आरोपियों को थाने से रिहा कर दिया व अन्य का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाने से करीब एक किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर थाने के गांव कैलावड़ा में खतौली पुलिस की शह पर सट्टा माफियाओं द्वारा रात करीब 12 बजे हाईवे पर भैंसा बुग्गी की 16 किमी. लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैलावड़ा से मवाना की ओर हाईवे पर करीब 20 भैंसा बुग्गी दौड़ रही थीं। उनके पीछे-पीछे बाइक एवं गाड़ियों में सवार लोगों का हुजूम दौड़ रहा था। सट्टा माफियाओं ने भैंसा रेस के नाम पर लाखों का सट्टा लगाया था। इसके अलावा प्रथम स्थान पर आने वाले भैंसे को 51 हजार व द्वितीय पर 31 हजार तथा तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। गश्त के दौरान पुलिस को यह तमाशा दिखाई दिया तो पुलिस ने घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच वाहनों सहित 14 लोगों को दबोच लिया। जिसमें से 9 लोगों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया जबकि पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें