आरोप है कि रमेश जब भी व्यापारी से पैसे मांगने जाते, तभी व्यापारी जान से मारने की धमकी देता था। इसको लेकर चर्चा भी फैली कि कुख्यात बदन सिंह बद्दो से भी धमकी दिलवाई गई। हालांकि पीड़ित ने इससे साफ इंकार कर दिया।
इसकी जानकारी पहले एसओ टीपीनगर और फिर एसएसपी तक पहुंची। एसओ की जांच-पड़ताल में सामने आया कि दो पक्षों में लेनदेन का विवाद है। इसको लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है। कुख्यात द्वारा धमकी का आरोप गलत बताया है।