फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव में 1367 मतदाता करेंगे वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- चुनाव प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को मतदाता सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया। इसके अनुसार 1367 मतदाता चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।
चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल ने बताया कि मंगलवार को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। मतदान 14 सितंबर को होना है। मतदाता सूची चस्पा करने के बाद अब पांच सितंबर तक नामांकन, नामांकन जांच, नाम वापसी सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस चुनाव में दो पैनल उतर रहे हैं। उनकी ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रचार किया जा रहा है। पहले पैनल में उपाध्यक्ष पद पर जेपी अग्रवाल, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल दास और सदस्य पदों पर अनुपम गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, करन अरविंद जैन, निमिश खेत्रपाल, ओम रस्तौगी, राम कुमार गुप्ता, सिधांत अग्रवाल, शैलेंद्र रस्तौगी, सौरभ अरोड़ा और उमेश अग्रवाल हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पैनल में उपाध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल, सचिव पद पर अंकुर जग्गी, कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल, कार्यकारिणी पद पर अमित चांदना, दीप्ति अग्रवाल, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, मोहित जैन, सचिन मांगा, शम्मी सपरा, शाश्वत जुनैजा, डॉ. शुभम जैन और डॉ. स्वाति जैन चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें