फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन की 21 लड़कियों समेत कोरोना के 134 मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 9842

Mon, 05 Oct 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब नारी निकेतन भी कोरोना की चपेट में आ गया। रविवार को नारी निकेतन की 21 लड़कियों समेत 134 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नारी निकेतन की लड़कियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के अफसरों में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन


कोरोना से सदर बाजार निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सीएमओ डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि नए मिले मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के अलावा शिक्षक, उद्यमी, छात्र,  श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, किसान, पेंशनर, पुलिस कर्मी, सैनिक भी संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ के अनुसार रविवार को जिले में 2891 लोगों के किए गए टेस्ट में 134 नए मरीज मिले। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9842 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 239 मौत हो चुकी हैं। 7572 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2031 केस कोविड के सक्रिय हैं। 1073 मरीज होम आइसोलेट हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है। रविवार को 158 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।  कोरोना के नए मिले मरीजों में  बच्चे से लेकर महिलाएं व वृद्ध भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें