फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने निकाली ‘जान’, नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदीपुरम में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी के कारण रविवार को दिनभर जाम लग रहा। ऐसा ही हाल सिवाया टोल प्लाजा पर रहा। टोल प्लाजा पर आने और जाने वाली दोनों लेन पर वाहनों की लाइन लगी रही। गर्मी के कारण यात्रियों का बुराहाल रहा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के निर्माण के चलते मोदीपुरम हाईवे से निकलना मुश्किल हो रहा है। थोड़ी सी दूरी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से रात तक जाम का यही आलम रहा। जाम रुक रुककर लगता रहा। दोनों सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे। जाम से निकलने में दोपहिया वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पल्लवपुरम फेज वन और फेज दो की अंदर की सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। इसके अलावा सिवाया टोल प्लाजा पर भी दिनभर यात्री परेशान रहे। सभी छह लेन पर लंबा जाम लगा रहा। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो गई। जाम में फंसे यात्रियों को धूप के कारण काफी परेशानी हुई। इस बीच यात्रियों को टोल कर्मियों से जल्दी निकलने के चक्कर में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें