फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूट के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूट के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली
विज्ञापन

किठौर। मेरठ के स्टील कारोबारी के मुनीम से माछरा पुलिस चौकी के समीप 18 लाख रुपये लूट के खुलासे में पुलिस तंत्र नाकाम साबित होता दिख रहा है। वारदात के खुलासे में लगे एसपी देहात समेत एसओजी, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त कई थानों की टीमें 48 घंटे से भागदौड़ के बाद भी खाली हाथ हैं। रविवार दोपहर एसपी देहात, एएसपी थाने पहुंचे और गहन जांच की। इस दौरान हसनपुर कलां व्यापार मंडल के पदाधिकारी व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान और उपाध्यक्ष अमित कंसल के नेतृत्व में मुलाकात कर वारदात के खुलासे की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती है। सात टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज देखी गई हैं। जल्द ही वारदात को खोलने का प्रयास किया जाएगा।
स्टील कारोबारी के मुनीम अंकित मित्तल से माछरा पुलिस चौकी के पास 18 लाख रुपये लूटने के 48 घंटे बाद भी पुलिस रविवार शाम तक खाली हाथ नजर आई। पुलिस मुनीम को लेकर दुकानों पर फुटेज दिखाती रही। हालांकि कामयाबी हाथ लगती नजर नहीं आई। खास बात यह है कि जिस प्रकार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे पुलिस संशय में है। वहीं, एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि रविवार होने के कारण कॉल डिटेल नहीं आ पाई है। जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

तो किठौर से पीछे लगे बदमाश
रविवार को सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह तथा मुंडाली एसओ आशुतोष कुमार स्टील कारोबारी के मुनीम अंकित मित्तल को लेकर शाहजहांपुर पहुंचे और अग्रवाल बर्तन भंडार के यहां सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसमें मुनीम वहां से गुजरता नजर आया। इसके पीछे कोई संदिग्ध व्यक्ति आता नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस चली गई। जिससे पुलिस को अंदेशा कि बदमाश शायद किठौर से ही मुनीम के पीछे लगे हों।
विज्ञापन

अभी स्पष्ट नहीं लूट है या नहीं
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने व्यापारियों से बताया कि पुलिस टीम अलग-अलग बिंदुुओं पर काम कर रही हैं। सोमवार को सर्विलांस की रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि एक लाइन में कामयाबी मिलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें