फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा कारोबारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गा कारोबारी को गोली मारी
विज्ञापन

खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर इलाके में रविवार देर शाम मुर्गा कारोबारी नदीम (26) पुत्र रफीक को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। घटना के वक्त नदीम घर के बाहर बैठा हुआ था। गोली नदीम की दायीं बाजू में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नदीम ने बताया कि उसकी पांच वर्ष पहले पिलखुवा निवासी युवती से शादी हुई थी। करीब दो साल से दंपती में विवाद चल रहा है। जिस कारण पत्नी मायके ही रहती है। चार दिन पहले वह अपने बेटे को ससुराल से घर ले आया था, जिस पर ससुराल वालों ने उस पर बेटे के अपहरण का आरोप लगा दिया। हाल ही में विजय नगर थाने की पुलिस जमुनानगर भी पहुंची और दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। लेकिन समझौता नहीं हो सका। सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि नदीम का ससुराल पक्ष से विवाद चलने की बात सामने आयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें