फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी में कल जारी होगी पहली कक्षा में पहली प्रवेश सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
केवीएस व स्कूल वेबसाइट सहित स्कूल के नोटिस बोर्ड पर देखें चयन सूची
विज्ञापन

कक्षा दो में प्रवेश के लिए दो अप्रैल से होंगे पंजीयन
सोफिया गर्ल्स में 27 को जारी होंगे प्रवेश के दिशा-निर्देश

मेरठ। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चों की पहली सूची 26 मार्च को जारी होगी। मेरठ में तीनों केंद्रीय विद्यालयों में यह सूची जारी की जाएगी। सूची स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जाएगी। जहां से अभिभावक उसे देख सकते हैं। पहली सूची जारी होने क े बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी सूची निकाली जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश संबंधी नियम, आरक्षण की स्थिति व प्रमुख तारीखों की सूचना पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। स्कूलों ने अपने यहां नियमों की सूची गेट पर लगाई हुई है। जिसे देखकर अभिभावक जानकारी ले सकते हैं। स्कूलों द्वारा पहली कक्षा में प्रवेश की दूसरी सूची 9 अप्रैल व तीसरी सूची 23 अप्रैल को निकाली जाएगी। इसके साथ ही दूसरी से नवमीं कक्षा में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन 2 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। इन सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए मोबाइल एप या ऑनलाइन नहीं बल्कि स्कूल से फार्म मिलेगा। ऑफलाइन आवेदन कराना होगा।
विज्ञापन


27 मार्च को देखें सोफिया की वेबसाइट
27 मार्च को सोफिया गर्ल्स स्कूल की वेबसाइट को अभिभावक अवश्य चैक करें। स्कूल एलकेजी में प्रवेश संबंधी नियमों की सूचना 27 मार्च क ो जारी करेगा। स्कूल की वेबसाइट पर फीस भरने से लेकर प्रवेश के अन्य नियम, मूल प्रमाणपत्रों को जमा करने का नियम व फोटोकापी जमा करने का अन्य नियम भी बताए जाएंगे। हालांकि स्कूल द्वारा यह सूचना अभिभावकों को मोबाइल मेसेज व ईमेल के जरिए भी दी जाएगी।
विज्ञापन


सेंट मेरीज में तिमाही जमा होगी फीस
सेंट मेरीज एकेडमी ने इस सत्र से अभिभावकों को प्रति तिमाही पर फीस जमा करने का विकल्प दिया है। अभी तक विद्यालय में प्रवेश के समय अभिभावकों को पूरे साल की फीस प्रारंभ में ही एकमुश्त जमा करना होती थी। लेकिन इस सत्र से विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को छूट दी है कि वे चाहें तो प्रति तिमाही में भी फीस जमा कर सकते हैं। स्कूल के इस कदम से अभिभावक काफी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें