प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में मां-बेटी को जेल भेजा
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रीन विलेज कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या में प्रेमिका रिया और उसकी मां कमलेश को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के मुताबिक रविवार रात प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार निवासी इंदिरापुरम परतापुर की ग्रीन विलेज में हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से फेंक दिया गया था। आरोप नीरज की प्रेमिका रिया और उसके परिवार पर है। पुलिस ने दो दिन पूछताछ करने के बाद रिया और उसकी मां कमलेश की गिरफ्तारी दर्शायी। बुधवार मां-बेटी को जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया है कि इस वारदात में रिया का भाई विपुल भी नामजद हुआ है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।