साढे़ छह करोड़ रुपये की लागत से बनेगी इकलौता-पल्लवपुरम मार्ग
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने शनिवार को अपने गांव भराला पहुंचकर पिपलेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने गांव और क्षेत्र में विकास कराने की बात कही।
भराला गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह एवं बीजेपी नेता मनवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्रम कल्याण परिषद् अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित सुनील भराला कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी विकास करने में पूरा सहयोग करेंगे। एनएच 58 टोल प्लाजा से भराला एमएसबी कॉलेज भराला होते हुए लावड़ रोड तक सड़क निर्माण के अतिरिक्त कई अन्य सड़कों को बनवाने के लिए एस्टीमेट बनवाकर मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास कर दिया है। जल्द इस मार्ग पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त सिवाया-भराला-दौराला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी एस्टीमेट बनाया गया है। इकलौता से पल्लवपुरम तक साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए टोल पर लड़ाई लड़ी, जिसके बाद 10 किमी के एरिया में लोगों को लोकल में फ्री कराया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से अपना परचम लहराएगी और देश में फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर पिपेलश्वर मंदिर में दर्शन किए और अपनी मां प्रकाशवती का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया मंडौरा, उपेंद्र प्रधान, दौराला व्यापार संघ महामंत्री मनिंदर सिंह, भोपाल सिंह, विरेंदर सिंह, कल्लू चेयरमैन, मगनवीर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप ढढरा, कैलाश शर्मा, राजीव शर्मा, धूप जाटव, जयप्रकाश जाटव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।