फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च का दीदार करने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट के न्यायधीश ने किया सरधना चर्च का दीदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश रोहिंटन फली नरीमन शनिवार को सरधना के ऐतिहासिक चर्च का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने चर्च की भव्यता को कैमरे की कैद किया। ऐतिहासिक चर्च के इतिहास की जानकारी लेते हुए सुंदरता को देखकर उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान चर्च प्रबंधन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश को सम्मान प्रतीक, चर्च का फोटो और पुस्तक भेंट किया गया।
विज्ञापन

न्यायधीश रोहिंगटन शनिवार सुबह 11 बजे सरधना के ऐतिहासिक चर्च पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट सरधना मोहम्मद जुलकरनैन आलम, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव और सीओ सरधना हरिमोहन सिंह ने उन्हें रिसीव किया। ऐतिहासिक चर्च की भव्यता, बेजोड़ नक्काशी और सुंदरता को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होंने आस्था के विशेष ऐतिहासिक चर्च की सुंदरता की तारीफ करते हुए इन धरोहर की यादों को कैमरे में कैद किया। चर्च के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान चर्च प्रबंधक फादर पाकीय नाथन ने चर्च प्रबंधन की तरफ से उन्हें सम्मान प्रतीक चर्च की एक फोटो व पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें