पूर्व सांसद ने पीड़ितों के लिए दिए तीन लाख रुपये
मेरठ। भूसा मंडी में बुधवार को हुई आगजनी में पीड़ितों की सहायता के लिए पूर्व सांसद शाहिद अखलाक ने शुक्रवार को तीन लाख रुपये नगद भिजवाए। यह धनराशि उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद अकरम शाह के सुपुर्द कराई है। शाहिद अखलाक ने बताया कि पीड़ितों की मदद के लिए उनके हाथ हमेशा खुले हैं। कहा कि यह धनराशि जिस मुस्लिम परिवार में दहेज का सामान जला है, उसे दे दी जाये। क्योंकि उनका नुकसान अधिक हुआ है। उन्होंने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हिंदू परिवारों के लिए अलग से कराई।