भामाशाह पार्क में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल समाप्त
मेरठ। भामाशाह पार्क में आयोजित अंडर-16 वर्ग के ट्रायल रविवार को समाप्त हो गए। अंडर-16 वर्ग के लिए 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन 160 ने ट्रायल दिए। खिलाड़ियों के चयन को लेकर उनके परिवार के लोग भी मैदान पर पहुंच रहे थे। 225 में से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। 50 खिलाड़ियों में गेंदबाज बनने का जोश दिखाया। 20 से ज्यादा खिलाड़ी विकेट कीपर बनने की चाह भामाशाह पार्क पहुंचे। दो दिन चले ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में गजब का जोश दिखा। क्रिकेट खेल युवाओं के दिल में बसता है। ट्रायल में पीछे न रह जाएं, जिसके लिए खिलाड़ी सुबह 7 बजे ही मैदान पर पहुंचने लगे थे। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। जिससे पहले अन्य वर्ग के ट्रायल भी होने हैं।