एटीएम से निकले नकली नोट, हंगामा
बुढ़ाना। कस्बे की एक बैंक की शाखा के एटीएम से 500-500 के दो नकली नोट निकलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बे के हुसैनपुर कलां का रहने वाला दिलशाद पुत्र इलियास रविवार को आईसीआईसीआईसी बैंक की शाखा के एटीएम से पैसे निकालने आया था। उसने मौके पर मौजूद बैंक के गार्ड और ग्रामीणों के सामने पैसे निकाले। एटीएम से 500-500 रुपये के दो नकली नोट निकलने से दिलशाद हैरान रह गया। उसने ग्रामीणों के साथ बैंक के सामने हंगामा किया और घटना की सूचना पुलिस दी। बैंक के एटीएम के पास तैनात गार्ड ने पुलिस व ग्रामीणों के सामने बैंक खुलने पर उसके नोट बदलवाने का आश्वासन दिया।
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे
मीरापुर। थाना पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर फरार चल रहे तीन वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में गांव कैथोड़ा निवासी अशरफ पुत्र हबीब, गांव मुझेड़ा निवासी अकबर पुत्र रफीक और गांव सिकंदरपुर निवासी आबाद पुत्र शमशेर शामिल हैं।