फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से गुजने वाली दो ट्रेनें रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजस्थान के कोटा के पास गुर्जरों का आंदोलन एक बार फिर शुरू हो गया है। आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों ने ट्रैक जाम कर दिया। जिससे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग ठप हो गया। इससे मेरठ से गुजरने वाली दो ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। अमृतसर से चलकर वाया मेरठ मुंबई को जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस शनिवार सुबह दो घंटे 11 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इसे वाया पलवल-आगरा कैंट-झांसी होकर मुंबई भेजा गया। वहीं मुंबई से आ रही गोल्डन टेंपल अपने तय समय से तीन घंटे की देरी से शनिवार रात एक बजे के बाद सिटी स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन वाया नागदा-बीना-आगरा कैंट-मथुरा होते हुए दिल्ली के रास्ते मेरठ पहुंची। इसके अलावा देहरादून एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है, जिससे इस ट्रेन से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को यह ट्रेन देहरादून से मुंबई की ओर रद्द रही। वहीं, 11 फरवरी को यह मुंबई से वाया मेरठ होकर देहरादून के लिए रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें